ITR (Income Tax Reture) क्या है?
ITR यानी इनकम टैक्स रिटर्न एक ऐसा फॉर्म होता है, जिसमें आप यह बताते हैं कि आपने सालभर में कितनी कमाई की और उस पर कितना टैक्स दिया। यह फॉर्म इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा किया जाता है।
ITR फॉर्म क्यों भरना जरूरी है?
अगर आपकी Income सरकार द्वारा तय सीमा से ज्यादा है, तो आपको TAX देना होता है और उसका हिसाब ITR के जरिए देना होता है। इससे सरकार को आपकी कमाई की जानकारी मिलती है और आपको भी इसके कई फायदे मिलते हैं, जैसे:
- लोन लेने में आसानी
- वीज़ा बनवाने में मदद
- टैक्स रिफंड पाने का मौका
ITR में Income किसे कहते हैं?
आपकी ये सारी कमाई income मानी जाती है:
- सैलरी से हुई कमाई
- बिजनेस या काम से हुई कमाई
- किराए की कमाई (हाउस प्रॉपर्टी)
- शेयर बेचने से हुई कमाई (कैपिटल गेन)
- लॉटरी, ब्याज, डिविडेंड जैसी अन्य कमाई
ITR के कितने प्रकार होते हैं?
भारत में ITR के विभिन्न प्रकार होते हैं, कौन सा form भरना है, यह आपकी कमाई और काम के प्रकार पर निर्भर करता है।
यह फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनकी आय मुख्य रूप से वेतन, पेंशन या किराए की संपत्ति से होती है। इसे सरलता से भरा जा सकता है और यह आमतौर पर छोटे और मध्यम आय वाले लोगों के लिए होता है।
यह फॉर्म उन व्यक्तियों के लिए है जिनकी आय वेतन के अलावा अन्य स्रोतों से आती है, जैसे कि पूंजीगत लाभ या किराए की आय।
यह फॉर्म उन व्यक्तियों के लिए है जो पेशेवर सेवाएं प्रदान करते हैं, जैसे डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि। इसके अलावा, यह फॉर्म व्यापारियों के लिए भी उपयुक्त होता है।
यह फॉर्म उन लोगों के लिए है जो Presumptive Taxation Scheme के तहत टैक्स भरते हैं। इसे छोटे व्यवसायियों और पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह फॉर्म कंपनियों, साझेदारी फर्मों, और अन्य प्रकार के संगठनों के लिए है।
यह फॉर्म कंपनियों के लिए है जो टैक्स के तहत नॉन-सर्विसेज का उपयोग करती हैं।
यह फॉर्म उन संस्थाओं के लिए है जो सार्वजनिक ट्रस्ट्स, धार्मिक संगठन, या राजनीतिक दल के तहत रिटर्न भरती हैं।
ITR ऑनलाइन कैसे फाइल करें?
- Income Tax की website eportal.incometax.gov.in पर जाएं
- पैन नंबर/आधार से लॉग इन करें
- “File Return” पर क्लिक करें
- Form और assessment year चुनें
- ITR-1 या जो भी form लागू हो, उसे चुनें
- अपनी Income की जानकारी भरें
- Form submit करें और verify करें (OTP, Net Banking या Post के जरिए)
ITR फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?
- Incometaxindia.gov.in वेबसाईट पर जाएं
- "Forms/Downloads" पर क्लिक करें
- "Income Tax Returns" पर क्लिक करें
- वहां से सभी ITR form download कर सकते हैं
- हर साल आम तौर पर ITR file करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई होती है
- अगर आप इस तारीख तक file नहीं करते, तो इसे Belated Reture कहा जाता है, जिसे 31 दिसंबर तक file किया जा सकता है
- Late file करने पर ₹1,000 से ₹5,000 तक का जुर्माना लग सकता है

No comments:
Post a Comment